Posts

Showing posts from 2016

जब तेरा भी समय आएगा

Deeppaksharrma.blogspot.com अपने कर्म किए जा मन से क्यों झिझकता, डरता है इस जग से आलोचना करना इस जग की रीत है सफल होगा अवश्य अगर लक्ष्य से प्रीत है इन कुटिल मुस्कानों पर ताला लग जाएगा जब तेरा भी समय आएगा देख हर महान को, वो भी लक्ष्य पर अड़ा था  चाहे संसार सारा उसके विरोध में खड़ा था हंसकर तूं चल चाहे कितनी कठिन हो डगर दृढनिश्चय है तो तूं तर जाएगा सागर अनुमानों का मेघ यूं ही धरा रह जाएगा जब तेरा भी समय आएगा संसार बने उजाला तो तूं शीतल जल बन अनुभवों के नीर से सींच तूं जीवन उपवन झांक तूं अंतर्मन में पथ तुझे यही दिखेगा मत घबरा पराजयों से इनसे ही तो सीखेगा प्रयासों के दीये से हर अंधकार मिट जाएगा जब तेरा भी समय आएगा               - Deepak Kumar Sharma (IAS Aspirant) Deeppaksharrma.blogspot.com

About me

Hello friends....... . I am Deepak Kumar Sharma from Rajasthan, India. Thanks for coming to this blog.